फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: पीएम मोदी ने जारी की 17वीं किस्त, किसानों के खाते में पहुंचने लगे दो-दो हजार रुपये

Tue, 18 Jun 2024 08:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Jun 2024 08:01 PM IST
खास बातें

PM Kisan 17th Installment Status Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी की
17वीं किस्त का लाभ लगभग 9.3 करोड़ किसानों को मिलने लगा है
16वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को मिला था।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Installment Live Prime Minister Modi Released PM Kisan 17 Kist Status Check Online
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आज जारी हुई - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:59 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
07:31 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान काफी परेशान दिख रहे हैं उनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। किस्त के पैसे न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराना है।
विज्ञापन
07:06 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: देश में ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है। 
06:52 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: 60 की उम्र के बाद मिलती है तीन हजार रुपये की पेंशन
  • पीएम किसान मानधन योजना में किसानों को आवेदन करने के बाद एक निश्चित मात्रा में कुछ राशि का निवेश हर महीने करना होता है। यह निवेश किसानों को 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 
06:37 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के साथ पीएम किसान मानधन योजना का भी उठाएं लाभ
  • भारत सरकार देश में गरीब किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आप इस स्कीम में भी आवेदन कर सकते हैं। 
06:18 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
06:07 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: लंबे समय से किसानों को था 17वीं किस्त का इंतजार
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आज 17वीं किस्त जारी होने के बाद उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। 
05:47 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में होंगे शामिल
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने के बाद शाम 7 बजे के करीब पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे।
05:27 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: पीएम मोदी किसानों को संबोधित कर रहे हैं
  • किस्त जारी करने के बाद और कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह को सर्टिफिकेट जारी करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे हैं।
05:25 PM, 18-Jun-2024
PM Kisan 17th Installment: पीएम मोदी ने जारी किए सर्टिफिकेट
  • 17वीं किस्त जारी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह को सर्टिफिकेट जारी किए।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed