फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 16वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

Sun, 24 Dec 2023 11:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Date Know PM Kisan 16 Kist News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

PM Kisan Scheme 16th Installment: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देशभर के कई किसानों को अब 16वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर सकती है?

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Date Know PM Kisan 16 Kist News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

गौर करने वाली बात है कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Date Know PM Kisan 16 Kist News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को अगले साल 2024 के फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Date Know PM Kisan 16 Kist News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

वहीं देश में ऐसे कई किसान हैं, जिन्हें अगली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार उन किसानों के प्रति काफी सख्त है, जो गलत ढंग से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

PPF: इस सरकारी स्कीम में 6 हजार रुपये निवेश करके बिटिया का भविष्य करें सुरक्षित, गारंटीड मिलेंगे 19.52 लाख

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Date Know PM Kisan 16 Kist News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

ऐसे में जिन किसानों ने योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed