PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। देश में किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में इस योजना का उद्देश्य किसानों के कृषि से जुड़े कार्यों में आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। स्कीम के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को कुल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। वहीं कई किसान अब 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, क्या पिता पुत्र दोनों के खाते में आएंगे पैसे
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन