फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या एलपीजी गैस सिलिंडर की भी होती है एक्सापयारी डेट? यहां समझें A-25 या B-26 जैसे कोड का मतलब

Fri, 16 Oct 2026 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:22 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Ki Expiry Date Kaha Hoti Hai: एलपीजी गैस सिलिंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन इसकी डेट कोई सामान्य तरीके से नहीं होती। बल्कि उस पर कोड की तरह ये तारीख लिखी होती है। इसे जरूर चेक करना चाहिए।

विज्ञापन
Does an LPG Gas Cylinder Have an Expiry Date kya lpg gas cylinder ki bhi hoti hai aur ise kaise check kare
LPG गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट कहां होती है? - फोटो : Amar Ujala AI

LPG Gas Cylinder Expiry Date: घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है, लेकिन क्या आपने कभी सिलिंडर पर लिखे अक्षरों और नंबरों पर ध्यान दिया है? देखने में आता है कि अक्सर लोग गैस सिलिंडर लेते समय उसका वजन, लीकेज और सील तो चेक कर लेते हैं, लेकिन उसकी ए्क्सपायरी डेट चेक नहीं करते।

यही नहीं, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या गैस सिलिंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है? तो चलिए जानते हैं आखिर गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट होती है या नहीं और अगर होती है तो इसे कैसे चेक करें। आप अगली स्लाइड्स में एलपीजी गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Does an LPG Gas Cylinder Have an Expiry Date kya lpg gas cylinder ki bhi hoti hai aur ise kaise check kare
LPG गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट कहां होती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या गैस सिलिंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट?

  • एलपीजी सिलिंडर पर लिखे कोड को आमतौर पर लोग उसकी एक्सपायरी डेट समझ लेते हैं
  • हालांकि, यह सामान्य चीजों की तरह इस्तेमाल बंद करने की तारीख नहीं होती
  • सिलिंडर पर लिखे इस कोड से सिलिंडर की अगली निर्धारित जांच का समय पता चलता है
  • नियमों के अनुसार, सिलिंडरों की समय-समय पर जांच और परीक्षण किया जाता है, ताकि उनकी सुरक्षित स्थिति सुनिश्चित की जा सके
  • इसलिए एलपीजी गैस सिलिंडर पर एक कोड लिखा होता है, उदाहरण के लिए A-26, C-23 आदि
Does an LPG Gas Cylinder Have an Expiry Date kya lpg gas cylinder ki bhi hoti hai aur ise kaise check kare
LPG गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट कहां होती है? - फोटो : Adobe Stock

सिलिंडर पर लिखे A, B, C और D का क्या है मतलब?

  • गैस सिलिंडर के हैंडल पर A-26, C-23 आदि होते हैं, ऐसे में  A, B, C और D का क्या मतलब होता है ये आप यहां जान सकते हैं
  • इन कोड का मतलब महीना होता है
  • जैसे- A का मतलब जनवरी से मार्च, B का मतलब अप्रैल से जून
  • C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का अक्टूबर से दिसंबर होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Does an LPG Gas Cylinder Have an Expiry Date kya lpg gas cylinder ki bhi hoti hai aur ise kaise check kare
LPG गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट कहां होती है? - फोटो : Adobe Stock

गैसे सिलिंडर पर लिखे नंबर का क्या मतलब होता है?

  • A-26 अगर गैस सिलिंडर पर लिखा है, तो आप सोच रहे होंगे कि पीछे लिखे नंबर का क्या मतलब है
  • पीछे लिखे नंबर का मतलब साल से है जैसे- 2026, 2025, 2024 आदि
  • उदाहरण के लिए अगर सिलिंडर पर B27 लिखा है, तो इसका मतलब है कि उसकी अगली निर्धारित जांच अप्रैल से जून 2027 के बीच होनी है
  • यहां पर 27 का मतलब साल 2027 से है
विज्ञापन
Does an LPG Gas Cylinder Have an Expiry Date kya lpg gas cylinder ki bhi hoti hai aur ise kaise check kare
LPG गैस सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट कहां होती है? - फोटो : Adobe Stock

सिलिंडर पर लिखी डेट को कैसे चेक करें?

  • ध्यान दें कि आपको कोई ऐसा सिलिंडर तो डिलीवर नहीं हुआ है जिसकी तारीख बीत गई है यानी उसकी जांच नहीं हुई है
  • उदाहरण के लिए जैसे- अभी साल 2026 चल रहा है
  • ऐसे में आपको 2026 या 2025 वाला गैस सिलिंडर मिलता है, तो इसका मतलब है कि उस गैस सिलिंडर की दोबारा जांच नहीं हुई
  • ऐसे सिलिंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए ऐसे सिलिंडर को न लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed