Ayushman Card Eligibility Criteria: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, अगर एक बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है या किसी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।
{"_id":"6ad22282fa69cc48290dd65c","slug":"who-is-not-eligible-for-ayushman-card-kaun-nahi-banwa-sakta-hai-2026-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? यहां जानें किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? यहां जानें किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
Fri, 16 Oct 2026 06:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
Ayushman Card: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर मुफ्त के इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए अपात्र हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe stock photos
क्या फायदा है आयुष्मान कार्ड बनवाने का?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा है मुफ्त इलाज
- आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी ऐसे में आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा ऐसा पंजीकृत अस्पताल है जिसमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
- इसके लिए इस आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं
- फिर यहां पर जिला, पिन कोड आदि से आप अपने शहर के उस अस्पताल के बारे में जान सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : AI Generated
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- आप गरीब वर्ग से आते हैं
- आप अगर पहले से किसी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं ले रहे हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग ऐसे हैं जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
- जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिन लोगों के पास ईएसआईसी कार्ड है
- जिन लोगों का पीएफ कटता है
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
- जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं