फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: शादी के बाद आधार में महिलाएं बदलवाना चाहती हैं अपना सरनेम, तो यहां जानें तरीका

Sat, 07 Oct 2023 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Oct 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to change your surname on your aadhaar
लड़कियां शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकती हैं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Rule: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें से कई ऐसे होंगे जिनकी जरूरत आपको लगभग हर वक्त पड़ती हो। दरअसल, ऐसा एक दस्तावेज है आधार कार्ड। सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या कोई अन्य काम करना हो आदि। ऐसे में आपको आधार की ही जरूरत पड़ती है। दूसरी तरफ जब लड़कियों की शादी हो जाती हैं, तो वो अपने पति का सरनेम अपने आधार कार्ड में करवाती हैं, लेकिन कई लोगों को इस काम को करवाने का तरीका नहीं पता होता। ऐसे में वो किसी ब्रोकर के जरिए ज्यादा पैसे देकर भी ये काम करवा लेते हैं। पर यहां आप एक ऐसा तरीका जान सकते हैं जिससे आपको ब्रोकर की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप खुद ही अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलवा लेंगे। तो चलिए जानते हैं ये तरीका। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card: How to change your surname on your aadhaar
लड़कियां शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकती हैं? - फोटो : istock

आधार कार्ड में सरनेम बदलवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • आपको शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने आधार कार्ड में करवाना है, तो आप करवा सकती हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • संग अपने पति को भी ले जाना होगा
Aadhaar Card: How to change your surname on your aadhaar
लड़कियां शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म भरना है, जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर समेत वो जानकारी देनी है जिसको आप आधार कार्ड में बदलवाना चाहते हैं
  • फिर आपको इस भरे हुए फॉर्म के साथ कुछ संबंधित दस्तावेज की कॉपी लगानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to change your surname on your aadhaar
लड़कियां शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • दस्तावेजों में आपको अपने पति का आधार कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है
  • इसके बाद इन संबंधित दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ लगाएं
  • फिर इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
विज्ञापन
Aadhaar Card: How to change your surname on your aadhaar
लड़कियां शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकती हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपकी एक फोटो क्लिक होती है और फिर आपका बायोमेट्रिक भी होता है
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके आधार कार्ड में जानकारी अपडेट की जाती है और यहां पर अपनी जानाकरियां ठीक से चेक कर लें
  • फिर आपको निर्धारित शुल्क देना पड़ता है और इसके बाद आपके पति का सरनेम आपके आधार में अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed