फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 29 Oct 2023 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi Know The Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोड़ों गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों को खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों को कुल 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। ऐसे में देश में कई किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसों को नवंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi Know The Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होमपेज पर फार्मर कॉर्नर में New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi Know The Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

इस विकल्प का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आपको इमेज कोड दर्ज करके ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में करा रहा कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi Know The Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock

अब आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। यह करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist Kab Aayegi Know The Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : istock

यहां आपको अपनी डिटेल्स और दस्तावेजों को अपलोड करके सेव बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed