When Can You Not Withdraw PF: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी पीएफ उनकी मेहनत की कमाई का एक ऐसा सुरक्षित खजाना होता है, जो भविष्य के दिनों या अचानक आने वाली आर्थिक तंगी में सबसे बड़ा सहारा बनता है। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने इस फंड से पैसे निकाल भी सकते हैं, जिसके लिए ईपीएफओ द्वारा कई तरह के प्रावधान तय किए गए हैं।
मगर बहुत से लोगों को यह गलतफहमी रहती है कि वे जब चाहें अपने पीएफ खाते का पूरा पैसा किसी भी वक्त निकाल सकते हैं। हकीकत यह है कि कुछ खास तकनीकी और कानूनी स्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें पीएफ का पैसा निकालना संभव नहीं होता है या फिर नियमों के कारण आवेदन खारिज हो जाता है। अगर आप भी अपने पीएफ खाते से जुड़े इन नियमों से अनजान हैं, तो आपको इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन स्थितियों में पीएफ का पैसा नहीं निकाला जा सकता है।
2 of 5
केवाईसी अधूरी होने पर
- फोटो : Adobe Stock
केवाईसी अधूरी होने पर
- यदि आपके पीएफ खाते में आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक विवरण पूरी तरह अपडेट नहीं है या फिर बैंक खाता आपके नाम से मैच नहीं कर रहा है, तो आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
- ईपीएफओ नियमों के मुताबिक सही केवाईसी न होने पर निकासी का ऑनलाइन आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाता है।
3 of 5
डेट ऑफ एग्जिट न अपडेट होने पर
- फोटो : EPFO
डेट ऑफ एग्जिट न अपडेट होने पर
- नई कंपनी जॉइन करने से पहले पुरानी कंपनी से पीएफ निकालने की कोशिश करने पर, जब तक पोर्टल पर नौकरी छोड़ने की सही तारीख अपडेट नहीं होती, तब तक फुल सेटलमेंट का पैसा निकालना संभव नहीं होता है।
- इसलिए पीएफ का पूरा पैसा निकालने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपकी पुरानी कंपनी द्वारा ईपीएफओ पोर्टल पर 'डेट ऑफ एग्जिट' समय पर दर्ज की जाए।
4 of 5
उचित कारण न बताने पर
- फोटो : Adobe Stock
उचित कारण न बताने पर
- पीएफ एडवांस निकालते समय अगर आप गलत उद्देश्य या श्रेणी चुनते हैं और वह कारण ईपीएफओ के तयशुदा नियमों के दायरे में नहीं बैठता है, तो आपका क्वालिफिकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।
- इसके अलावा बैंक पासबुक की तस्वीर साफ न होने पर भी पैसे अटक जाते हैं।
5 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
न्यूनतम सेवा अवधि पूरा न होने पर
- ईपीएफओ के नियमों के तहत घर खरीदने या शादी जैसे खास उद्देश्यों के लिए पीएफ एडवांस निकालने के लिए नौकरी की एक निश्चित न्यूनतम अवधि पूरी होना जरूरी है।
- अगर निर्धारित सेवा के वर्ष या समय सीमा पूरी नहीं हुई है, तो आप उस विशिष्ट उद्देश्य के लिए पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।