IRCTC Tour Package: अगर आप धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में दक्षिण भारत आपके लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकता है। दक्षिण भारत में आपको कई लोकप्रिय मंदिर देखने को मिलेंगे। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम घूमने का मौका मिल रहा है। मदुरै की गिनती तमिलनाडु के प्राचीनतम शहरों में की जाती है। इस शहर का संबंध प्राचीन तमिल में संगम वंश के साथ भी जुड़ा है। वहीं कन्याकुमारी, रामेश्वरम और बाकी जगहों का भी अपना एक विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप इन जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में करा रहा कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम की सैर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन