फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, क्या किसानों को मिलेंगे दो की जगह तीन हजार रुपये

Thu, 31 Aug 2023 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Utility News In Hindi
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये इस राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार दो हजार रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों को योजना के अंतर्गत कुल 14 किस्त का लाभ मिल चुका है। हाल ही में भारत सरकार ने 27 जुलाई, 2023 को 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 14वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देशभर में कई किसान 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार 15वीं किस्त कब जारी कर सकती है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Utility News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार ने 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार 15वीं किस्त के पैसों को नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Utility News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसों को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। 

Number Plates: क्या आप जानते हैं गाड़ियों की सफेद, पीली और हरे रंग की नंबर प्लेट में क्या अंतर होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Utility News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

उनके मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त की रकम को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जा सकता है। ऐसे में योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 9 हजार रुपये का लाभ दिए जाने की बात चल रही है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Utility News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

रिपोर्ट्स के मुताबिक किस्त की रकम को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्ताव को रखा जा चुका है। अगर इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मंजूरी मिल जाती है। ऐसे में किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed