PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Kist Kab Aayegi: भारत सरकार ने 27 फरवरी, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 13वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक योजना की 14वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त? क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन