PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Latest Update: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना को चला रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में भारत सरकार 12वीं किस्त के पैसों को भी भेज सकती है। ऐसे में देश भर में कई किसान 11वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भेज सकती है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन