देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य लोगों तक मदद पहुंचाना है। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार जैसी कई अन्य लाभकारी व कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे देश के गरीब व जरूरतमंद किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। हालांकि, ये मदद 2-2 हजार की तीन किस्तों के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं, मौजूदा समय में लाभर्थियों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको 11वीं किस्त के पैसे चाहिए, तो आपको एक काम करना बेहद जरूरी है और वो काम है आपकी ई-केवाईसी? अगर आपने ये अब तक नहीं किया है, तो आपके लिए ये करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"628efce40dfd1b2dae0d4a69","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-11-kist-kab-aayegi-must-do-these-things-otherwise-11th-installment-may-stuck-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त मिलने की तारीख बेहद पास, अगर नहीं किया ये काम तो अटक सकते हैं 2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त मिलने की तारीख बेहद पास, अगर नहीं किया ये काम तो अटक सकते हैं 2 हजार रुपये
Thu, 26 May 2022 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 May 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कब 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कब 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
- फोटो : istock
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
- दरअसल, अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके लिए ये करवाना बेहद जरूरी है क्योंकि इस न करवाने पर आपकी 11वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मई है।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कब 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
- फोटो : istock
कब आ सकती है 11वीं किस्त?
- बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मई 2022 को ये किस्त जारी की जा सकती है। ऐसे में इससे पहले ही ई-केवाईसी जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कब 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
- फोटो : istock
घर बैठे कर सकते हैं ई-केवाईसी
स्टेप 1
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को कब 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर यहां आपको फॉर्मर कॉर्नर नजर आएगा, यहां पर जाकर आपको ई-केवाईसी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां पर लाभार्थी को अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च टैब पर क्लिक करना है।