फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है 17वीं किस्त, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं

Sun, 10 Mar 2024 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 10 Mar 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Reasons For Not Getting The 17th Kist
17th Kist: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

17th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना से पात्र किसान जुड़कर आर्थिक लाभ ले सकते हैं। पीएम किसान योजना के अंतर्गत सरकार हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त देती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। बीती 28 फरवरी को सरकार ने 16वीं किस्त जारी की जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ किसानों को मिला। वहीं, इसके बाद अब 17वीं किस्त जारी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ किसान ऐसे भी हो सकते हैं, जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए यहां जानते हैं क्यों ऐसा हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: Reasons For Not Getting The 17th Kist
17th Kist: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

किन लोगों की और क्यों अटक सकती है किस्त:-

पहला कारण

  • 17वीं किस्त उन किसानों की अटक सकती है, जो तय समय के अंदर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत इस काम को करवाना अनिवार्य है। इसलिए आप बैंक जाकर इस काम को करवाकर लाभ ले सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: Reasons For Not Getting The 17th Kist
17th Kist: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। 16वीं किस्त में भी ई-केवाईसी न करवाने की वजह से एक बड़ी संख्या में किसान किस्त से वंचित रह गए। इसलिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in से या बैंक जाकर ई-केवाईसी तय समय तक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Reasons For Not Getting The 17th Kist
17th Kist: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • वे किसान भी 17वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, जो भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसलिए किस्त का लाभ लेना है, तो इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Reasons For Not Getting The 17th Kist
17th Kist: किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

ये भी हैं कुछ कारण:-

  • अगर आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है
  • अगर आप अपात्र घोषित होते हैं
  • अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed