फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किन्हें नहीं? इस सरल तरीके से घर बैठे करें चेक

Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: pm kisan yojana 14th installment status check follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: हर साल देश में कई नई योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, जबकि कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है। फिर चाहे वो शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगहों पर इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों की मदद की जा रही है। बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें, तो मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को इंतजार 14वीं किस्त का है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या फिर नहीं। आप अगली स्लाइड्स में ये तरीका जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: pm kisan yojana 14th installment status check follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • 14वीं किस्त जारी होने से पहले किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • यहां आपको एक मैसेज दिखेगा, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan Samman Nidhi: pm kisan yojana 14th installment status check follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
  • फिर आपको योजना का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: pm kisan yojana 14th installment status check follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा
  • इस कैप्चा कोड को भर दें
  • अब सबमिट पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ रहा है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: pm kisan yojana 14th installment status check follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस में देखिए कि आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा हुआ नजर आ रहा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • वहीं, अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed