PM Mudra Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। योजना के अंतर्गत भारत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी दस लाख रुपये तक का लोन दे रही है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, संसाधनों के अभाव के कारण वे अपने नए व्यवसाय को शुरू नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को शुरू किया गया है। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की मुद्रा योजना का लाभ उठाकर अपने नए व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए भारत सरकार स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
PM Mudra Yojana: अब बिजनेस शुरू करने में नहीं आएगी पैसों की दिक्कत, सरकार दे रही बिना गारंटी दस लाख का लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन