फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? यहां जानें जवाब

Mon, 13 Mar 2023 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Mar 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi New in Hindi Is the 13th Installment of PM Kisan Yojana Still Pending Know Details Here
अटकी हुई किस्त कैसे आ सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए, जो किसानों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार बीती 27 फरवरी को 13वीं किस्त जारी की गई, जिसका लाभ 8 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला। पर कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें ये लाभ नहीं मिल सका। इसलिए सवाल ये है कि क्या जिन किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिला क्या उन्हें अभी लाभ मिल सकता है या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi New in Hindi Is the 13th Installment of PM Kisan Yojana Still Pending Know Details Here
अटकी हुई किस्त कैसे आ सकती है? - फोटो : istock
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार लंबे समय से था। हालांकि, अब ये किस्त आ चुकी है पर जिन किसानों को 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है उनकी किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi New in Hindi Is the 13th Installment of PM Kisan Yojana Still Pending Know Details Here
अटकी हुई किस्त कैसे आ सकती है? - फोटो : istock

इसलिए अटक सकती है किस्त

  • अगर आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे अब तक नहीं आए हैं, तो हो सकता है कि आपसे कुछ गलतियां हुई हों। जैसे- पंजीकरण के समय पता गलत होना, बैंक खाता संख्या गलत देना, ई-केवाईसी का न होना, भू-सत्यापन न करवाना और आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक न करवाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi New in Hindi Is the 13th Installment of PM Kisan Yojana Still Pending Know Details Here
अटकी हुई किस्त कैसे आ सकती है? - फोटो : istock

अटकी हुई किस्त मिल सकती है?

  • योजना के किसान पोर्टल पर अगर आपका नाम राज्य सरकार द्वारा अपलोड किया गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। भले ही इसमें थोड़ी देर हो जाए।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi New in Hindi Is the 13th Installment of PM Kisan Yojana Still Pending Know Details Here
अटकी हुई किस्त कैसे आ सकती है? - फोटो : Istock
  • अगर आपको अब तक किस्त नहीं मिली है, तो आपको अपनी गलतियों में सुधार करना होगा। जैसे- ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो करवा लें, भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो करवा लें आदि। अगर आप ऐसा करते हैं, तो राज्य सरकार द्वारा आपका नाम अप्रूव कर दिया जाता है और फिर अगली किस्त के साथ आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed