फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर नहीं करवाया ये एक काम, तो अटक सकती है 18वीं किस्त

Mon, 05 Aug 2024 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Aug 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: kyc is important for 18th kist
किस्त अटकने का एक कारण ये है। - फोटो : Amar Ujala

18th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी चाहते हैं कि आप किसी सरकारी योजना का लाभ लें तो आपके लिए पहले ये जरूरी हो जाता है कि आप जानें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। हर योजना की अलग-अलग शर्तें होती हैं जिन्हें पूरा करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ आपको लेना है तो पहले तो आपको किसान होना होगा और वो भी पात्र। तब जाकर योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे आपको मिल पाएंगे, लेकिन इसके अलावा एक और काम है जो इस योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है। अगर वे ये काम नहीं करवाते हैं तो उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है जिसे किसानों के लिए करवाना जरूरी है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: kyc is important for 18th kist
किस्त अटकने का एक कारण ये है। - फोटो : istock

ये है वो काम

  • दरअसल, अगर बात इस काम की करें तो आपको योजना के अंतर्गत अगर किस्त का लाभ चाहिए तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपको मिलने वाली किस्त का लाभ अटक सकता है। इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप आज ही इस काम को करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi: kyc is important for 18th kist
किस्त अटकने का एक कारण ये है। - फोटो : istock

कैसे करवाएं?

पहला तरीका

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको ई-केवीईसी का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है जिसके बाद आप इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: kyc is important for 18th kist
किस्त अटकने का एक कारण ये है। - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे अपने बैंक जाकर भी करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और यहां पर ई-केवाईसी फॉर्म भरकर देना होता है
  • साथ ही आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और इसके बाद ये काम हो जाता है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: kyc is important for 18th kist
किस्त अटकने का एक कारण ये है। - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • आप अगर बैंक नहीं जाना चाहते तो आप ये काम अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सीएससी सेंटर जाना होता है और वहां पर मौजूद अधिकारी को अपना आधार कार्ड और बाकी दस्तावेज दिखाने होते हैं
  • इसके बाद आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed