फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Fake or Real: अपने आधार कार्ड की ऐसे करें पहचान, जान पाएंगे नकली है या असली

Mon, 05 Aug 2024 09:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Aug 2024 09:09 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: check your Aadhaar real or fake
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : Amar Ujala

Fake or Real Aadhaar Card: अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करवाना होता है तो आपको इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना होता है या फिर आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि ये एक पहचान पत्र है। पर क्या आप जानते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली? क्योंकि आज के समय में कुछ लोग चंद पैसों के लिए लोगों का नकली आधार कार्ड भी बना देते हैं। इसलिए आपको अपने आधार कार्ड को चेक कर लेना चाहिए कि कहीं ये नकली तो नहीं है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...

Aadhaar Card: check your Aadhaar real or fake
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

आप ऐसे कर सकते हैं चेक, आपका आधार असली है या नकली:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये जानना है कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली तो आप चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/verify पर विजिट करना है
  • दरअसल, ये वो लिंक है जहां से आप सीधे चेक कर सकते हैं
Aadhaar Card: check your Aadhaar real or fake
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब जब आप इस वेबसाइट पर जा चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर दिए हुए 'माय आधार' वाले ऑप्शन को चुनना है
  • फिर आपको इसमें आधार सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: check your Aadhaar real or fake
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब जब आप इस सेक्शन में जाएंगे तो आपको आधार वेरिफाई वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर जाने के बाद आपको आधार नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जो आधार वेरिफिकेशन का पेज होगा
विज्ञापन
Aadhaar Card: check your Aadhaar real or fake
आधार असली है या नकली? ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ऐसे में आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए वेरिफाई वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके आधार का स्टेटस नजर आ जाता है जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed