PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक अच्छी योजना हो सकती है। इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है और इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इस योजना से जुड़े किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। ऐसे में जो किसान इसके लिए पात्र होंगे उन्हें इस किस्त का लाभ मिल पाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमतौर पर किसानों को मिलने वाले किस्त के पैसे अटकने के पीछे क्या कारण होते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6719e6c848018ba45a063f2b","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-kist-stuck-reason-check-here-full-details-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आमतौर पर किन कारणों से अटक जाती है किसानों की किस्त? 19वीं किस्त जारी होने से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आमतौर पर किन कारणों से अटक जाती है किसानों की किस्त? 19वीं किस्त जारी होने से पहले यहां जानें
Thu, 24 Oct 2024 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:52 AM IST
सार
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। ऐसे में अब योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। ये लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिल पाएगा।
विज्ञापन
19वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन कारणों से अटक जाती है किस्त:-
आधार वेरिफिकेशन में गड़बड़ी होना
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आधार वेरिफिकेशन करवाना। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक करवाना होता है। ऐसे में अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं या आपके आधार कार्ड में कोई त्रुटि होती है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
19वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
भूमि सत्यापन का अधूरा होना
- किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को भूमि का सत्यापन भी करवाना होता है। अगर कोई लाभार्थी इस काम को नहीं करवाता है या अगर किसी किसान की भूमि का रिकॉर्ड सही नहीं है या उसमें कोई गड़बड़ी है आदि। ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी का न होना
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक और काम है जिसके न होने पर भी किस्त अटकती है और वो है ई-केवाईसी। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है या आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को पूरा करवा लें।
विज्ञापन
19वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में अगर देखेंगे तो 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को जारी हुई थी और इस हिसाब से चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।