PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए इन योजनाओं को चलाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। जरूरतमंद किसानों के लिए इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस पैसे को सीधा किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक 11 किस्त सरकार की तरफ से दी जा चुकी है, और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन यहां पर सवाल ये है कि क्या सभी किसानों को किस्त के पैसे मिल पाएंगे या नहीं? तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन किसानों के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6305b738c338c4331a23fdad","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-ineligible-farmers-list-check-who-will-get-pm-kisan-12th-installment-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आसान शब्दों में यहां जान लीजिए आपको मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आसान शब्दों में यहां जान लीजिए आपको मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे या नहीं
Wed, 24 Aug 2022 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे:-
पहले ये किसान
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको किस्त के पैसे लेने हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवानी होगी क्योंकि ये अनिवार्य है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
- ई-केवाईसी करवाना सरकार की तरफ से सभी पात्र किसानों के लिए अनिवार्य किया गया। वहीं, इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है। ऐसे में आप इस तारीख से पहले-पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
दूसरे ये किसान
- उन किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं, जिन्होंने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है या ले रहे हैं। सरकार ऐसे किसानों की पहचान कर उनका आवेदन रद्द कर रही है। इसके अलावा अगर आपने पहले किस्त का लाभ लिया है, तो वो भी पैसे आपको वापस करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं
- फोटो : istock
ये भी हैं कुछ
- वहीं, इन किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं जिनके बैंक खाते पर और आधार कार्ड पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग हो, जिनका आधार नंबर सही न हो, जिनकी बैंक खाता संख्या सही न हो और जिनका जेंडर सही नहीं हो आदि।