PM Kusum Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इसे सरकार ने साल 2019 में शुरू किया था। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को व्यक्तिगत तौर पर सौर ऊर्जा द्वारा संचालित ट्यूबवेल पंप लगाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल इंजन के जरिए खेतों की सिंचाई करते हैं। इसमें किसानों को काफी ज्यादा खर्चे का वहन करना पड़ता है। ऐसे में इस योजना के जरिए सरकार किसानों को डीजल के बिना सिंचाई की सुविधा से अवगत कराना चाहती है। पीएम कुसुम योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
PM Kusum Yojana: खेतों में सोलर पंप लगाने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन