16th Installment: भारत सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचा रही है। किसी योजना के अंतर्गत कोई सामान दिया जा रहा है, तो किसी योजना के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग की आर्थिक मदद की जा रही है। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, 15वीं किस्त के बाद अब 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में जरूरी है कि आप बतौर लाभार्थी कुछ कामों को जल्द से जल्द पूरा करवा लें। वरना आपकी ये किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"658515474a2a869ee409f5ca","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-if-these-three-work-are-not-done-the-16th-installment-may-get-stuck-2023-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले जरूर निपटा लें ये तीन काम, वरना अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले जरूर निपटा लें ये तीन काम, वरना अटक सकते हैं पैसे
Fri, 22 Dec 2023 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
16वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
पहले जानें, कब आ सकती है 16वीं किस्त
- अब तक किसानों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी माह में ये जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
16वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
इन कामों को करवाना जरूरी:-
पहला काम
- 16वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए सबसे पहला काम करवाना जरूरी है कि वो ई-केवाईसी करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक जाकर या खुद आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी 16वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। नियमों के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ये काम करवाना अनिवार्य है। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
16वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : iStock
तीसरा काम
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत ये भी जरूरी है कि लाभार्थी का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने बैंक जाकर इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।