फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रॉड से बचकर: क्या आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड? तो भूलकर न करें ये गलतियां

Thu, 21 Dec 2023 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Dec 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
What things should credit card holders keep in mind to avoid fraud
क्रेडिट कार्डधारक फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

Credit Card Alert: जहां एक तरफ लोग अपने बैंक खाते में पैसे जमा करवाते हैं और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग क्रेडिट कार्ड का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड देता है। इसमें एक लिमिट सेट होती है, जिसे आप अपने हिसाब से खर्च कर सकते हैं और फिर इसका बिल भरना होता है। आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कई तरीकों से होता है, जिनमें ऑनलाइन खरीदारी भी शामिल है। ऐसे में अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप इस दौरान कुछ सावधानियां बरतें। वरना आपके साथ फ्रॉड तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

What things should credit card holders keep in mind to avoid fraud
क्रेडिट कार्डधारक फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रहे कि कभी भी किसी मैसेजिंग एप या अन्य तरीकों से किसी को भी अपना कार्ड नंबर, सीवीवी, पासवर्ड और एक्सपायरी डेट जैसी चीजें न भेजें। इससे चीजें लीक होने का खतरा रहता है।
What things should credit card holders keep in mind to avoid fraud
क्रेडिट कार्डधारक फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • किसी भी वेबसाइट या एप पर अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी सेव न करें। कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ऐसा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे वेबसाइट हैक होने पर या अन्य स्थितियों में आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What things should credit card holders keep in mind to avoid fraud
क्रेडिट कार्डधारक फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने कार्ड की लिमिट तय कर सकते हैं। साथ ही इंटरनेशनल पेमेंट्स को भी बंद किया जा सकता है। इससे कभी फ्रॉड होने की स्थिति में आप सेफ रह सकते हैं।
विज्ञापन
What things should credit card holders keep in mind to avoid fraud
क्रेडिट कार्डधारक फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आजकल जालसाज मैसेज के अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों को कई तरह के अनजाने लिंक भेजते हैं। इनमें कई तरह के आकर्षक ऑफर्स दिए जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि न इन पर क्लिक करें और न ही कभी अपनी कार्ड की कोई जानकारी इन लिंक के जरिए शेयर करें या शॉपिंग करते समय दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed