बच्चों के जीवन को सही आकार देने में शिक्षा की बहुत बड़ी भूमिका है। आधुनिक युग में जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कदम रख रही है और वैश्विक स्तर पर कई बडे़ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में प्रासंगिक बने रहने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। हालांकि, आज के समय कई बड़ी यूनिवर्सिटी और शैक्षिक संस्थाओं की फीस लाखों रुपये में है। वहीं आने वाले समय में यह फीस और भी बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में अगर आपके घर में हाल फिलहाल बेटा या बेटी ने जन्म लिया है और आप उनकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक शानदार गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं, जहां आप छोटी-छोटी बचत करके एक लंबी समयावधि में अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छी खासी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: चार हजार रुपये निवेश करके ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 40 लाख, समझिए गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन