फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को 6 हजार नहीं बल्कि हर साल मिल रहा है 16 हजार रुपये का लाभ, जानें क्या है स्कीम

Sun, 19 Jun 2022 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Get 16000 Rupees Benefits by Rythu Bandhu Scheme Check All Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

PM Kisan Yojana: किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए भारत सरकार के साथ कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर को ऊपर करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। आज देश भर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के तहत हर साल किसानों को 3 किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं अगर आप तेलंगाना राज्य के किसान हैं, तो आप किसान सम्मान निधि योजना के अलावा रायथु बंधु योजना का लाभ भी उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए की गई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

PM Kisan Samman Nidhi Farmers Get 16000 Rupees Benefits by Rythu Bandhu Scheme Check All Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

रायथु बंधु योजना के तहत तेलंगाना राज्य में रह रहे किसानों को हर साल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ऐसे में तेलंगाना का किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपये + रायथु बंधु योजना के 10 हजार रुपये का लाभ लेकर हर साल 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पा सकता है।

PM Kisan Samman Nidhi Farmers Get 16000 Rupees Benefits by Rythu Bandhu Scheme Check All Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

तेलंगाना के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए रायथु बंधु योजना की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में तेलंगाना सरकार हर साल किसानों को 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Get 16000 Rupees Benefits by Rythu Bandhu Scheme Check All Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
वहीं साल 2019 में इस राशि को बढ़ाकर प्रति वर्ष 10 हजार रुपये कर दिया गया। रायथु बंधु योजना की शुरुआत खासतौर पर तेलंगाना राज्य में रह रहे किसानों के लिए की गई है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Get 16000 Rupees Benefits by Rythu Bandhu Scheme Check All Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

इस योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जो तेलंगाना राज्य का निवासी हैं। इसके अलावा योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिल रहा है, जिनके खुद के नाम पर जमीन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed