PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश का अन्नदाता यानी किसान कई मुश्किलों और तकलीफों के बीच अपनी फसल को उगाता है। इसके लिए वो दिन-रात मेहनत भी करता है, और तब जाकर कहीं फसल उग पाती है। वहीं, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, उनके सामने फसल के लिए बीज, जरूरी सामान खरीदने जैसी कई अन्य चुनौतियां भी आती हैं। ऐसे में गरीब वर्ग के किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इसमें हर चार माह के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 11 किस्त जारी होने के बाद सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त जारी होने का इंतजार है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"630f0f52316e2f290b583851","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-beneficiary-should-correct-these-mistakes-to-get-pm-kisan-12th-installment-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपने अब तक ठीक नहीं करवाई हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकती है किस्त, आज है आखिरी मौका!","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपने अब तक ठीक नहीं करवाई हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकती है किस्त, आज है आखिरी मौका!
Wed, 31 Aug 2022 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से अटक सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त
- फोटो : istock
जानें क्या हैं वो गलतियां
पहली गलती
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी न करवाने की गलती तो नहीं करनी है, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं। आज यानी 31 अगस्त 2022 इसकी आखिरी तारीख है, इसलिए आप इसे आज ही करवा लें।
किन कारणों से अटक सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- आधार कार्ड आज के समय में लगभग सभी जगह के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में अगर आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग और फॉर्म में भरी गई नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है, तो भी आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- आप इस योजना से जब भी जुड़े होंगे, तो आपने एक आवेदन फॉर्म जरूर भरा होगा। लेकिन अगर इस फॉर्म में नाम, जेंडर या कोई अन्य गलती है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त
- फोटो : Amar Ujala
चौथी गलती
- गलती से भी पात्र न होने पर गलत तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ लेने की न सोचें और अगर आप ले रहे हैं, तो तुरंत सरेंडर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार द्वारा आपको नोटिस भेजकर रिकवरी की जा सकती है।