18th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज के इस दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब तो खेती के लिए भी तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी ऐसे किसान हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में उनको खेती करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भारत सरकार ऐसे ही किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देकर उनकी आर्थिक मदद की जाती है। पर अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और इसके अलावा कई अन्य काम भी करवाने होते हैं और इसके बाद ही आपको किस्त का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b5abcce4f4d94c310b80f7","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-apart-from-e-kyc-beneficiaries-are-also-required-to-do-these-things-2024-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी ही नहीं ये काम करवाने भी हैं जरूरी, वरना अटक सकती है 18वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी ही नहीं ये काम करवाने भी हैं जरूरी, वरना अटक सकती है 18वीं किस्त
Fri, 09 Aug 2024 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं।
- फोटो : istock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
- अगर आप पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं।
- फोटो : istock
- इसके अलावा ई-केवाईसी करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी जा सकते हैं। यहां पर आपको ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना है और आगे के प्रोसेस को फॉलो करना है
- वहीं, आप अपने बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं।
- फोटो : istock
ये काम भी करवाने हैं जरूरी:-
पहला काम
- ई-केवाईसी के अलावा आपको एक और काम करवाना होता है और ये है भू-सत्यापन करवाना। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए 18वीं किस्त जारी होने से पहले आप इस काम को करवा लें, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं।
- फोटो : istock
दूसरा काम
- भू-सत्यापन के अलावा आपको एक और काम करवाना होता है, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके और वो है आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपने ये काम अब तक नहीं किया है तो आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी होता है।