PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अनेकों योजनाओं का लाभ न सिर्फ शहरों तक, बल्कि दूर-दराज गांवों तक भी योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। खासतौर पर गरीब वर्ग को मदद पहुंचाने के लिए पेंशन से लेकर राशन देने जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी कड़ी में किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी केंद्र सरकार ही चला रही है, जिसमें पात्र किसानों की आर्थिक मदद किए जाने का प्रावधान है। हर चार महीने में आने वाली 2 हजार रुपये कि किस्त में अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी है। वहीं,30 नवंबर तक किसानों को ये 12वीं किस्त जारी होती रहेगी। साथ ही इसके बाद 13वीं किस्त भी आनी है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वो अपनी कुछ चीजों को ऑनलाइन ही चेक कर लें। वरना उनको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"636dd917bcb5eb6e051af258","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-13th-installment-get-stuck-know-how-to-check-pm-kisan-beneficiary-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान घर बैठे एक बार जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान घर बैठे एक बार जरूर चेक कर लें ये चीजें, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे
Fri, 11 Nov 2022 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
- दरअसल, कई बार किसानों के खाते में कुछ ऐसी छोटी सी गलतियां जैसे- बैंक खाते की गलत जानकारी दे देना, आधार नंबर गलत देना या फॉर्म में गलती आदि हो जाती हैं, जिनके कारण भी उनके किस्त के पैसे अटक जाते हैं। इसलिए किसान स्टेटस चेक कर न सिर्फ इन गलितयों के बारे में जान सकते हैं, बल्कि इन गलतियों को ठीक करवाकर किस्त का लाभ भी ले सकते हैं।
किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपनी गलतियों को जानने के लिए स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
विज्ञापन
किन कारणों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है। अब जानकारी भरने के बाद गेट डाटा पर क्लिक करें और आपके सामने आपका स्टेटस होगा।