फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन भारत सरकार जारी कर सकती है 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित

Sun, 08 Jan 2023 11:05 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 These Farmers Will Not Get Benefits
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023: देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। किस्त के पैसे 4 महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।



अब तक भारत सरकार कुल 12 किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। पिछले साल अक्तूबर महीने में नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। 12वीं किस्त मिलने के बाद देशभर में कई किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं सरकार किस दिन 13वीं किस्त जारी कर सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 These Farmers Will Not Get Benefits
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023

  • 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर भारत सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
  • वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जनवरी महीने में किसी भी तारीख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर सकती है। 
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 These Farmers Will Not Get Benefits
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock

इन किसानों को नहीं मिलेगी 13वीं किस्त

  • इसके अलावा देशभर के कई किसान जिन्होंने अब तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको आने वाली 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करके भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 These Farmers Will Not Get Benefits
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
  • इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करने से पहले भी कई अपात्र किसानों को लाभार्थी सूची से बाहर किया गया था। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 These Farmers Will Not Get Benefits
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock

किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

  • अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का हल पाना चाहते हैं।
  • ऐसे में आप इन हेल्पलाइन नंबरो 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed