फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: पीएम किसान योजना में सरकार लेगी बड़ा फैसला? किसानों को होगा जबरदस्त फायदा

Sat, 22 Jun 2024 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jun 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Saman Nidhi Yojana Amount May Increase 2000 Rupees to 8000 Rupees Union Budget 2024-25
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त बढ़ने वाली है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Amount Increase: किसानों के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। पर इन योजनाओं का मकसद एक सा ही नजर आता है और वो ये कि किसानों को खेती में मदद करना, उनकी आर्थिक तौर पर मदद करना आदि। इसी क्रम में केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में मौजूदा समय में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी 6 हजार रुपये सालाना। वहीं, अब हो सकता है कि केंद्र सरकार आगामी बजट में इस सालाना किस्त को 6 से बढ़ाकर 8 हजार रुपये सालाना कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Saman Nidhi Yojana Amount May Increase 2000 Rupees to 8000 Rupees Union Budget 2024-25
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त बढ़ने वाली है? - फोटो : istock

अभी किसानों को कितने पैसे मिलते हैं?

  • दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ये किस्त हर चार महीने में आती है। हाल ही में किसानों को 17वीं किस्त भी भेजी गई है जिसमें लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसान को लाभ दिया गया।
PM Kisan Saman Nidhi Yojana Amount May Increase 2000 Rupees to 8000 Rupees Union Budget 2024-25
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त बढ़ने वाली है? - फोटो : Istock
  • सरकार हर चार महीने में किस्त जारी करती है और डीबीटी के माध्यम से ये पैसे सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी खुद ही किस्त के पैसे जारी करते हैं और इस दौरान वे किसानों से संवाद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Saman Nidhi Yojana Amount May Increase 2000 Rupees to 8000 Rupees Union Budget 2024-25
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त बढ़ने वाली है? - फोटो : istock

क्या बढ़ सकती है किस्त?

  • सरकार आगामी बजट में पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त को बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार किसानों को मिलने वाली 6 हजार रुपये की किस्त को 8 हजार रुपये सालाना कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकार पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का अतरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं, लंबे समय से इस बात की मांग की जा रही है कि योजना के सालाना मिलने वाले 6 हजार रुपये को बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर दिया जाए।
विज्ञापन
PM Kisan Saman Nidhi Yojana Amount May Increase 2000 Rupees to 8000 Rupees Union Budget 2024-25
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को मिलने वाली किस्त बढ़ने वाली है? - फोटो : istock
  • माना जा रहा है कि बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक लाभ को बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। हालांकि, ये तो बजट में ही साफ हो पाएगा कि ऐसा हो रहा है या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो किसानों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed