फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: अगर सिलेंडर से गैस हो जाए लीक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 21 Jun 2024 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
What to do if gas leaks from the cylinder follow these steps
गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: गैस सिलेंडर के आ जाने से खाना बनाने में अब ज्यादा समय नहीं लगता है। दरअसल, पहले के समय में ज्यादातर जगहों पर लोग लकड़ी के चूल्हों पर ही खाना बनाते थे। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में, लेकिन अब तो दूर-दराज स्थित गांवों में भी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है जिससे लोगों को आसानी हुई है और पर्यावरण को भी बचाने में एक कदम आगे की तरफ बढ़ाया गया है। पर इन सबके बीच हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि सिलेंडर से कई बार गैस लीक तक होने लगती है। ऐसे में हमें घबराना नहीं है और न ही कोई ऐसी गलती करनी है जो बड़े हादसे को न्योता दे। इसलिए जब भी गैस लीक हो तो आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या कदम उठाने हैं। तो चलिए जनते हैं इस बारे में। आप आगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What to do if gas leaks from the cylinder follow these steps
गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

गैस सिलेंडर लीक होने पर इन बातों का ध्यान रखें:-

पहली बात

  • गैस सिलेंडर में से अगर बदबू आ रही है तो यानी गैस लीक हो रही है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको रेग्युलेटर को बंद कर देना है। साथ ही गैस को ऊपर से भी बंद कर दें। इसके बाद सिलेंडर से रेग्युलेटर को हटा दें और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाकर इसे बंद कर दें।
What to do if gas leaks from the cylinder follow these steps
गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • जब भी आपको कभी ऐसा लगे कि गैस सिलेंडर लीक हो रहा है तो माचिस का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। घर की खिड़की-दरवाजों को खोल दें और साथ ही लाइट के स्विच ऑन न करें। गैस की बदबू आए तो समझ लें कि गैस लीक हो रही है। ऐसे में बच्चों को भी दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if gas leaks from the cylinder follow these steps
गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • अगर गैस सिलेंडर ज्यादा लीक हो रहा है तो ऐसे में उसे घर के अंदर न रखें। आप इसे किसी खुली जगह पर रख सकते हैं। वहीं, बच्चों की पहुंच से इसे दूर रखें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
What to do if gas leaks from the cylinder follow these steps
गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

चौथी बात

  • गैस सिलेंडर लीक हो रहा है तो इस बात को बिल्कुल हल्के में न लें और इसकी जानकारी अपनी गैस एजेंसी या अपने गैस डिलीवरी करने वाले को दें। ऐसे में गैस एजेंसी की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो आपके इस लीकेज सिलेंडर को बदलकर आपको दूसरा सही सिलेंडर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed