फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 18वीं किस्त, फटाफट पूरे कर लें ये दो काम

Tue, 06 Aug 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Aug 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Which two things are necessary to get done to avail the benefit of 18th kist
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: देश में किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और पात्र किसानों को लाभ दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपके लिए दो काम करवाने बेहद जरूरी हो जाते हैं, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: Which two things are necessary to get done to avail the benefit of 18th kist
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

ये हैं वे दो काम:-

पहला काम

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ई-केवाईसी को जल्द से जल्द करवा लें। आप इसे योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं।
PM Kisan Nidhi: Which two things are necessary to get done to avail the benefit of 18th kist
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, आप चाहें तो ई-केवाईसी को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी करवा सकते हैं
  • इसके अलावा ई-केवाईसी के लिए आप अपने बैंक भी जा सकते हैं। यहां पर ई-केवाईसी फॉर्म भरकर और बायोमेट्रिक के जरिए आप इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Which two things are necessary to get done to avail the benefit of 18th kist
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

ये है दूसरा काम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी के साथ ही भू-सत्यपान करवाना भी जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपको मिलने वाली अगली 18वीं किस्त अटक सकती है। विभाग की तरफ से पहले ही इस काम को करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Which two things are necessary to get done to avail the benefit of 18th kist
18वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अभी ये किस्त जारी होने की तारीख जारी नहीं हुई है। पर हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और पिछली किस्त जून माह में आई थी। ऐसे में अगली किस्त का समय अक्तूबर में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed