फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस्त के नाम पर आप न हो जाएं ठगी का शिकार, भूलकर न करें ये चार गलतियां

Fri, 28 Jun 2024 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Jun 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers should keep these things in mind to avoid fraud
किसान जालसासों से बचकर रहें। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई सरकारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर उन पात्र किसानों को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि। इसलिए इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन इन सबके बीच किसानों को जालसाजों से बचकर रहने की जरूरत है। दरअसल, ये जालसाज किसानों को किस्त के नाम पर ठग सकते हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: Farmers should keep these things in mind to avoid fraud
किसान जालसासों से बचकर रहें। - फोटो : istock

फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

कभी किसी को ओटीपी न दें

  • आपको ध्यान रखना है कि जालसाज आपको अटकी हुई किस्त दिलाने के नाम पर, पीएम किसान योजना में आवेदन करवाने के नाम पर या किसी और चीज के नाम पर ठग सकते हैं। इसके लिए वे आपसे आपके मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को मांग सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी ओटीपी किसी को भी न दें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
PM Kisan Nidhi: Farmers should keep these things in mind to avoid fraud
किसान जालसासों से बचकर रहें। - फोटो : istock

किस्त के नाम पर आने वाली कॉल पर विश्वास नहीं

  • हाल ही में 17वीं किस्त जारी हुई जिसमें पात्र 9.26 करोड़ किसानों को लाभ मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किस्त अटकी। ऐसे में जालसाज ऐसे लोगों को कॉल कर अटकी हुई किस्त दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इसलिए कभी भी किसी अनजाने कॉल पर विश्वास न करें। अगर आपको कोई भी दिक्कत है या कोई जानकारी चाहिए तो आप पीएम किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers should keep these things in mind to avoid fraud
किसान जालसासों से बचकर रहें। - फोटो : Freepik

फर्जी वेबसाइट या एप से

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनके मोबाइल में किस्त का लालच देकर एपीके एप भेजते हैं। यही नहीं कई फर्जी वेबसाइट के जरिए भी लोगों को ठगने का काम होता है। इसलिए कभी भी किसी फर्जी एप या वेबसाइट पर क्लिक न करें। हमेशा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Farmers should keep these things in mind to avoid fraud
किसान जालसासों से बचकर रहें। - फोटो : istock

लालच से बचकर रहें

  • जो लोग पीएम किसान योजना से नहीं जुड़े हैं उन्हें गलत तरीके से इससे जुड़वाने के नाम पर उनके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए जान लें कि जो लोग योजना के लिए पात्र हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसलिए किसी की बातों में आने से बचें और ठगी से बचे रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed