फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में पहुंचे हैं 2 हजार रुपये? 19वीं किस्त जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे चेक

Sat, 22 Feb 2025 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी होगी जिसके बाद आप चेक कर पाएंगे कि आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये आए हैं या नहीं। किस्त के पैसे चेक करने का तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Installment Beneficiary Status Check Know PM Kisan Ka Paisa Kaise Check Kare Mobile Aadhaa
19वीं किस्त का स्टेटस किसान ऐसे चेक कर पाएंगे। - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: देश के अन्नदाता की आर्थिक मदद या खेती उपकरण दिलवाने से लेकर सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद किसानों की मदद की जाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत अब 19वीं किस्त जारी होनी है।

19वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आ चुकी है और 24 फरवरी को ये किस्त जारी की जाएगी जिसमें योजना से जुड़े पात्र किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा। इसमें किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के 2 हजार रुपये आएंगे कि नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi 19th Installment Beneficiary Status Check Know PM Kisan Ka Paisa Kaise Check Kare Mobile Aadhaa
19वीं किस्त का स्टेटस किसान ऐसे चेक कर पाएंगे। - फोटो : PTI
  • दरअसल, 19वीं किस्त जारी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बिहार जाएंगे। वे बिहार के भागलपुर में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां से पीएम मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे और डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के 2 हजार रुपये भेजेंगे। साथ ही पीएम लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan Nidhi 19th Installment Beneficiary Status Check Know PM Kisan Ka Paisa Kaise Check Kare Mobile Aadhaa
19वीं किस्त का स्टेटस किसान ऐसे चेक कर पाएंगे। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं चेक:-

विभाग के द्वारा आए मैसेज से

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो 19वीं किस्त जारी होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (योजना से लिंक किया गया मोबाइल नंबर) पर विभाग द्वारा एक मैसेज भेजा जाता है। इसमें जानकारी होती है कि आपके खाते में 2 हजार रुपये सफलतापूर्वक भेज दिए गए हैं। इसके अलावा बैंक भी आपको मैसेज भेजता है जिसमें खाते में पैसे क्रेडिट होने की जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Installment Beneficiary Status Check Know PM Kisan Ka Paisa Kaise Check Kare Mobile Aadhaa
19वीं किस्त का स्टेटस किसान ऐसे चेक कर पाएंगे। - फोटो : Adobe Stock

एटीएम के जरिए

  • अगर किसी कारण आपके पास विभाग द्वारा या बैंक द्वारा भी आपके खाते में 19वीं किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आता है तो आप यूपीआई एप के जरिए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर डेबिट कार्ड की मदद से मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं या बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाता है कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi 19th Installment Beneficiary Status Check Know PM Kisan Ka Paisa Kaise Check Kare Mobile Aadhaa
19वीं किस्त का स्टेटस किसान ऐसे चेक कर पाएंगे। - फोटो : Adobe Stock

पासबुक के जरिए

  • अगर आपको किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है आपको पास एटीएम कार्ड और यूपीआई एप भी नहीं है, तो आप ऐसे में अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं। यहां पर अपनी पासबुक लेकर जाएं और इसे प्रिंट करवा लें जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed