PM Kisan Mandhan Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद किसानों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। इस दौरान वे शारीरिक रूप से भी काम करने के लिए सशक्त नहीं होते हैं। ऐसे में उनको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य किसानों के समक्ष बुढ़ापे के समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं केंद्र सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए भारत सरकार की शानदार योजना, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन