PM Kisan Ekyc Status Check: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ समय पर पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना बहुत जरूरी है। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी रहती है, तो उसकी अगली किस्त अटक सकती है या खाते में आने में देरी हो सकती है। कई किसानों को यह मालूम नहीं होता कि उनका ई-केवाईसी स्टेटस अपडेट है या नहीं।
{"_id":"6b0ba0182d52e03b5201a8bd","slug":"pm-kisan-e-kyc-status-check-and-online-process-easy-guide-for-farmers-2026-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान ई-केवाईसी का क्या है स्टेटस? जानें मिनटों में ऑनलाइन पूरा करने की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान ई-केवाईसी का क्या है स्टेटस? जानें मिनटों में ऑनलाइन पूरा करने की प्रक्रिया
Sun, 29 Nov 2026 09:16 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:16 AM IST
सार
- PM Kisan Online Ekyc Process: पीएम किसान की किस्त बिना रुकावट पाने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है।
- आइए इस लेख में जानते हैं कि पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस कैसे चेक करें और आधार ओटीपी से ऑनलाइन ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे चेक करें?
- फोटो : AI
Trending Videos
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
स्टेटस कैसे चेक करें?
- ई-केवाईसी का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) या मोबाइल एप पर जाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ा विकल्प चुनें।
- वहां 'नो योर स्टेट्स' के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा फिल करें।
- इसके बाद संबंधित मोबाइल पर आए ओटीपी को वहां दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी में ई-केवाईसी के सामने 'Yes' लिखा होने का मतलब है कि आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
- लेकिन अगर स्क्रीन पर ई-केवाईसी के सामने 'No' लिखा है तो इसका मतलब की आपको अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी है।
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?
- अगर स्टेटस में ई-केवाईसी पूरी नहीं दिखती है, तो पोर्टल पर मौजूद ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
मोबाइल नंबर न जुड़ा हो तो?
- अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ओटीपी आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है।
- ऐसी स्थिति में आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा सकते हैं, जिससे आपका खाता अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
किन बातों का ध्यान रखें?
- ई-केवाईसी करते समय अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें तथा किसी अनजान लिंक या फर्जी वेबसाइट से बचें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार स्टेटस दोबारा जरूर चेक कर लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।
