PM Kisan 22th Installment Date 2026: किसानों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, क्योंकि किसान दिन-रात अपने खेत में मेहनत करके फसल उगाता है। इस दौरान किसानों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। बीज लेने से लेकर पानी और बाकी जरूरत की चीजों के लिए किसान को पैसों की जरूरत होती है।
खासतौर पर जो छोटे किसान हैं उन्हें ये दिक्कतें अधिक होती हैं। ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। पर ये किस्त कब तक आ सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करेंगे। किसान अगली स्लाइड्स में 22वीं किस्त के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
अभी आई हैं 21 किस्त
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है। 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से ये किस्त जारी की गई जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
अब बारी है 22वीं किस्त की
- जहां एक तरफ अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है तो वहीं बारी अब 22वीं किस्त की है। पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई और इस हिसाब से अगली किस्त यानी 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूर करवा लें किसान:-
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आपको डीबीटी का काम जरूर करवाना होता है। इसे न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है। सरकार किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे हस्तांतरित करती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवा लें ताकि, आपकी किस्त न अटके।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना के तहत अगर आपको बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ लेना है तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की वेबसाइट से इस काम को करवा सकते हैं
- इसी तरह योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी अनिवार्य होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है