PM Kisan 22th Installment Date 2026: हमारे देश में कई ऐसे किसान हैं जो छोटे किसान हैं और वे आर्थिक रूप से कमजोर भी हैं। उत्तम क्वालिटी के बीज लेने से लेकर खेती के जरूरी सामानों को लेने में इन किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर तेज बारिश, ओलावृष्टि या सूखे के कारण किसान की फसल बर्बाद हो जाती है तो उसकी दिक्कत दोगुनी हो जाती है।
ऐसे ही किसानों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार पात्र किसानों के लिए चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में 22वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी होगी।
- फोटो : Adobe Stock
इस बार आएगी 22वीं किस्त
- पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में अब बारी 22वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त का लाभ लगभग पात्र 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला। लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के 2-2 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी होगी।
- फोटो : Adobe Stock
- दूसरी तरफ इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी होगी।
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों के बैंक खाते में आ सकती है किस्त?
- पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ भी करोड़ों पात्र किसानों को मिल सकता है। हालांकि, इस किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को ही मिलेगा। जो योजना के लिए पूरी तरह से पात्र होंगे। अगर कोई किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना में आवेदन करता है, तो ऐसे लोगों की पहचान कर उनका योजना से नाम हटा दिया जाता है। इसलिए सिर्फ पात्र लोगों को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी होगी।
- फोटो : Adobe Stock
ये काम भी है जरूरी
- अगर आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ चहिए तो आपको ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी होता है। ये योजना का सबसे जरूरी काम माना जाता है, क्योंकि इसे करवाने से ये पता चल पाता है कि किस्त का लाभ सही लाभार्थियों के हाथ में जा रहा है। इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं। अगर आप ये काम करवा लेते हैं, तो आप किस्त का लाभ ले सकते हैं।