प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए चलाई जा रही एक अहम योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। करोड़ों किसान 21वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार फरवरी महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है।
हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। वहीं पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी राशि फरवरी महीने में जारी की जा सकती है। ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते कुछ जरूरी कार्य योजना में पूरा करा लें, नहीं तो उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आवेदन के समय कोई गलत जानकारी दर्ज की थी, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
2 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान योजना का बिना रुकावट लाभ पाने के लिए सबसे जरूरी शर्त है स्कीम में ई-केवाईसी का कराना। वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया करा सकते हैं।
3 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
इसके अलावा किसानों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है। कई मामलों में देखा गया है कि आधार-बैंक लिंक न होने के कारण किसानों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। किसान अपने बैंक जाकर यह पता कर सकते हैं कि उनका खाता आधार से सही तरीके से जुड़ा हुआ है या उसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) ऑन है या नहीं।
4 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
स्कीम में आवेदन करते समय दर्ज की गई गलत जानकारी भी किस्त के अटकने का बड़ा कारण बन सकती है। नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या भूमि रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर आपको 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण आपको इस गलती को भी ठीक करा लेना चाहिए।
Year Ender 2025: पीएम किसान योजना का सीधे किसानों को लाभ, इस साल मिली 19, 20 और 21वीं किस्त की सौगात
5 of 5
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
किसान अपनी किस्त की स्थिति भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके Beneficiary Status सेक्शन में आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। यहां से उनको स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।