देश में करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान सरकार देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेगी। देशभर के करोड़ों किसानों को लंबे समय से 21वीं किस्त का इंतजार था। आज उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा।
PM Kisan 21st Installment Status Live: अब से 2 घंटे बाद जारी होगी 21वीं किस्त, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
वहीं बिहार के करीब 73 लाख किसानों के खाते में सरकार 21वीं किस्त के पैसे भेजेगी। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश में काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ दे रही है।
2 of 5
PM Kisan 21st installment Update
- फोटो : AdobeStock
इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को हर साल 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
3 of 5
PM Kisan 21st installment Update
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे ट्रांसफर करती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या आपको 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! यूपी के किसानों की होगी मौज, आज खाते में आएंगे 4314.26 करोड़ रुपये
4 of 5
PM Kisan 21st installment Update
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद आपको 'Beneficiary List' के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Get Report के बटन पर क्लिक करना है।
5 of 5
PM Kisan 21st installment Update
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपको अपना नाम दिखता है तो इस स्थिति में आपको 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप 21वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।