देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 2.15 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के पैसे आएंगे।
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! यूपी के किसानों की होगी मौज, आज खाते में आएंगे 4314.26 करोड़ रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:45 AM IST
सार
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। आज के समय देशभर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन