PM Kisan 21st Installment Status: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, आपको मिले पैसे या नहीं? ऐसे करें चेक
{"_id":"691d19af0d8cbb259c0e2da8","slug":"pm-kisan-21st-installment-status-live-updates-prime-minister-modi-releases-21vi-kist-payment-pmkisangovin-2025-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 21st Installment Status: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, आपको मिले पैसे या नहीं? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Wed, 19 Nov 2025 07:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:29 PM IST
खास बातें
pmkisan.gov.in, PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Status Updates: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की। पीएम किसान योजना के तहत ये 21वीं किस्त जारी की।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:28 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Nidhi Installment News: देश में लोकप्रिय है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। कई किसान इस योजना में आवेदन करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं।07:19 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Nidhi News: पीएम किसान मानधन योजना
भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको एक निश्चित राशि का निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है, उसके बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन जीवनभर मिलती है।
विज्ञापन
07:03 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan 21st Installment News: आधार-बैंक लिंकिंग
वे किसान जिन्होंने अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है, उनको भी 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण आपको इस जरूरी काम को भी करा लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आई है 21वीं किस्त, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आई है 21वीं किस्त, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
06:36 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Yojana 21st Installment: बैंक अकाउंट से जुड़ी इन दिक्कतों को कराएं ठीक
अगर आप बिना रुकावट पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो बैंक अकाउंट से जुड़ी इन दिक्कतों को तुरंत ठीक करा लें।
06:05 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Yojana 21st Installment News: बैंक अकाउंट से जुड़ी दिक्कतें
अगर आपके बैंक अकाउंट में कुछ दिक्कतें हैं तो यह भी एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2 हजार रुपये आपके खाते में नहीं आए हैं।
05:42 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan News: योजना में इस तरह करवा सकते हैं ई-केवाईसी
- ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
- यह करने के बाद आपको अपने 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करना होगा।
- नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार नंबर से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा आपको उसे फिल करना है।
- ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी स्कीम में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:21 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan 21st Installment 2025: किस्त के लिए ये काम जरूरी है
अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ काम करवा लें। इसमें सबसे जरूरी काम है ई-केवाईसी का। किस्त के लिए ये काम करवाना जरूरी होता है।
04:57 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan 21st Installment Release Date: कई किसानों की अटकी हो सकती है 21वीं किस्त
अगर आपकी किस्त अटक गई है यानी आपको पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त नहीं मिली है, तो आपको कारण जानना होगा कि ऐसा क्यों हुआ है।04:29 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Yojana 21st Installment News: पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके कर सकते हैं पता
- इसमें आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
- नेक्स्ट स्टेप पर Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- यह करने के बाद Get Data के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया की मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
04:21 PM, 19-Nov-2025
PM Kisan Yojana 21st Installment: फोन बैंकिंग से भी कर सकते हैं पता
अगर आप फोन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी मदद से भी आप इस बारे में जान सकते हैं कि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।