फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन 3 कामों को नहीं करवाने के कारण अटकी हो सकती है आपकी 21वीं किस्त, यहां चेक करें किसान

Thu, 27 Nov 2025 08:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Nov 2025 08:43 AM IST
सार

21 Kist Kyo Atak Sakti Hai: पीएम किसान योजना की 21 किस्त अब तक जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों को 21वीं किस्त के लाभ से वंचित रहना पड़ा।

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Not Received? Complete These steps immediately to Get Your Payment
21वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 21st Installment Stuck Reason: मौजूदा समय में हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना से जुड़कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है।



उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। पिछले दिनों सरकार ने 21वीं किस्त जारी की, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जो इस लाभ से वंचित रहे। पर क्या आप जानते हैं आपकी किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं वो तीन काम जिन्हें न करवाने के कारण आपकी किस्त अटकी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं।

PM Kisan 21st Installment Not Received? Complete These steps immediately to Get Your Payment
21वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हुई थी 21वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। बीती 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की।
PM Kisan 21st Installment Not Received? Complete These steps immediately to Get Your Payment
21वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त अटकने के हो सकते हैं ये 3 कारण:-

पहला कारण

  • पीएम किसान योजना से जुड़े जिन किसानों की किस्त अटकी है उसका पहला कारण हो सकता है ई-केवाईसी न करवाना या इसका अधूरा होना। सरकार द्वारा दिया जा रहा आर्थिक लाभ सही हाथों में पहुंच रहा है या नहीं, ये ई-केवाईसी द्वारा ही पता चल पाता है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया होगा, तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए आपको इस काम को पूरा करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Not Received? Complete These steps immediately to Get Your Payment
21वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा कारण

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी भी 21वीं किस्त अटकी है, तो हो सकता है कि ये भू-सत्यापन का काम न करवाने के कारण अटकी हो। योजना के तहत ई-केवाईसी की तरह ही ये काम भी जरूरी है। जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया उनकी किस्त अटकी हो सकती है। अगर आपको किस्त का लाभ लेना है, तो इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Not Received? Complete These steps immediately to Get Your Payment
21वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा कारण

  • 21वीं किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित हो सकते हैं जिन्होंने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया। इसमें आपको अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है। अगर आपका काम ये अधूरा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किस्त का लाभ लेने के लिए अपने बैंक जाकर इस काम को जरूर करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed