PM Kisan Nidhi 20th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। इसमें पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे करें चेक
इसी क्रम में इस बार किसानों को 20वीं बार 2-2 हजार रुपये मिलेंगे यानी 20वीं किस्त जारी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? जबकि, किन किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन किसानों को 20वीं किस्त मिल सकती है और किन्हें नहीं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त के पैसे किन किसानों को मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं किस्त के बारे में
- बात अगर 20वीं किस्त जारी होने की तारीख की करें तो अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून महीने में जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18 वीं किस्त अक्तूबर में तो 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई और इस हिसाब से 20वीं किस्त का समय जून में हो रहा है।
3 of 5
20वीं किस्त के पैसे किन किसानों को मिलेंगे?
- फोटो : Freepik
किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?
- जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर वे भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं तो वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जिन किसानों ने इस काम को नहीं करवाया है, वो तय समय तक करवा लें। हालांकि, जो किसान इस काम को करवा चुके हैं उन्हें किस्त मिल सकती है।
4 of 5
20वीं किस्त के पैसे किन किसानों को मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- इसी तरह किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। जबकि, जो किसान ई-केवाईसी करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है।
5 of 5
20वीं किस्त के पैसे किन किसानों को मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- भू-सत्यापन और ई-केवाईसी की तरह जो किसान आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाते उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों को अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। वहीं, जो किसान इस काम को करवा चुके हैं उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है।