PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त के पैसे पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी किस्त के पैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किए। इसके लिए बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर पीएम मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य नेता मौजूद रहे।
{"_id":"67bc7420bd8c73ed43056b7b","slug":"pm-kisan-19th-installment-eligible-and-ineligible-list-what-will-happen-to-stuck-amount-all-you-need-to-know-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन्हें मिली 19वीं किस्त और किन्हें नहीं? क्या होगा अटकी हुई किस्त का? किसान यहां समझें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन्हें मिली 19वीं किस्त और किन्हें नहीं? क्या होगा अटकी हुई किस्त का? किसान यहां समझें सबकुछ
Mon, 24 Feb 2025 07:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Feb 2025 07:04 PM IST
सार
PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वीं किस्त जारी की जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला। बिहार के भागलपुर से ये किस्त जारी की गई।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
क्या था आज का पूरा कार्यक्रम?
- बात आज के कार्यक्रम की करें तो आज बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 19वीं किस्त के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में आए और उन्होंने 19वीं किस्त का लाभ पात्र किसानों को दिया। डीबीटी के माध्यम से ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी गई।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में भेजी 19वीं किस्त, ऐसे करें चेक
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Amar Ujala
- किस्त जारी करने के अलावा पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को अन्य लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
इतने किसानों को मिली 19वीं किस्त
- पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त ट्रांसफर की। डीबीटी के जरिए इस पैसे को लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा गया। इन किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। यहां बताते चलें कि योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये और हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें चेक आपको किस्त मिली है या नहीं?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप पात्र हैं तो आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे आ गए होंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर योजना में पंजीकृत है) पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी आपके खाते में किस्त के पैसे आने का मैसेज भेजा जाता है
- आप चाहें तो पासबुक में एंट्री करवाकर, एटीएम के जरिए, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई या नेट बैंकिंग से भी ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं