फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए खूबसूरत सिक्किम, इतने किराये में खाने-पीने से लेकर ठहरने का भी होगा बंदोबस्त

Mon, 24 Feb 2025 06:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

सिक्किम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आपको सिक्किम घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2025 Check Fare Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Sikkim Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम में घुमाया जाएगा। भारत का यह राज्य अपनी सुंदर हरी भरी घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यही नहीं यहां के रंग बिरंगे फूल और शांत झीलें सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। सिक्किम में घूमने फिरने के लिए कई शानदार जगहे हैं। इसके अलावा रोमांच का शौकिन रखने वाले लोगों के लिए भी सिक्किम में कई चीजें हैं। सिक्किम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आपको सिक्किम घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Sikkim Tour Package 2025 Check Fare Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM DIAMOND है। इसका पैकेज कोड EHH123 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Sikkim Tour Package 2025 Check Fare Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज की शुरुआत 1 मार्च, 2025 को बागडोगरा / न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग / गंगटोक / पेलिंग घुमाया जाएगा। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2025 Check Fare Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा बस से कराई जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Sikkim Tour Package 2025 Check Fare Price And Complete Tour Details Here
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो लोगों के साथ इस टूर पैकेज के अंतर्गत सफर कर रहे हैं ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 32,870 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 25,200 रुपये है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed