फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: चेक करें क्या आपको मिलेगा इस योजना का लाभ या नहीं, ये है तरीका

Tue, 18 Feb 2025 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility list who is eligible for pm Vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि हर एक योजना की अलग-अलग पात्रता सूची होती है यानी किस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा ये योजना की पात्रता सूची तय करती है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने शुरू किया था। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility list who is eligible for pm Vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, कौन इस योजना के लिए पात्र है इस बारे में जानेंगे लेकिन पहले ये जान लें कि इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है, इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility list who is eligible for pm Vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?

बात अगर पात्रता की करें तो पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है इसकी पात्रता सूची है। आप ये लिस्ट नीचे देख सकते हैं:-

  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility list who is eligible for pm Vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility list who is eligible for pm Vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

ये लाभ मिलते हैं

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी हैं तो आपको इस योजना में कई तरह के लाभ मिलते हैं, जिसमें कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आपको 500 रुपये ट्रेनिंग चलने तक दिए जाते हैं
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed