Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 19th Installment Beneficiary Do Not Click These fraud Spam SMS Links Otherwise May Face Problem
{"_id":"6789d6c1309775ac6c06c134","slug":"pm-kisan-19th-installment-beneficiary-do-not-click-these-fraud-spam-sms-links-otherwise-may-face-problem-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan : क्या आपको भी आया है योजना से जुड़ा ये मैसेज तो भूलकर न करें क्लिक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan : क्या आपको भी आया है योजना से जुड़ा ये मैसेज तो भूलकर न करें क्लिक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Fraud: भारत सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक इस योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है।
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन इन सबके बीच योजना से जुड़े किसानों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि उनकी एक गलती की वजह से उनका बैंक खाता खाली हो सकता है। जालसाज किसानों को ठगने के कई नए तरीके खोजते हैं इसलिए आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं किसानों को किस मैसेज से बचकर रहना है और किस पर क्लिक नहीं करना है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हो सकती है ठगी।
- फोटो : Adobe Stock
इस मैसेज से सावधान
दरअसल, हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक 53 वर्षीय व्यक्ति को ठगने का मामला सामने आया है। यहां पर पीएम किसान योजना का दावा करने वाले एक व्हाट्सएप लिंक के जरिए व्यक्ति को ठगा गया जिसमें 1.9 लाख रुपये व्यक्ति के बैंक खाते से निकाल लिए गए।
3 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हो सकती है ठगी।
- फोटो : Freepik
ऐसे में ये समझना जरूरी है कि साइबर फ्रॉड किसानों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके लिए वे पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजते हैं जिसमें उन्हें ई-केवाईसी या किस्त का लाभ लेने के लिए एक लिंक दिया जाता है। इसके बाद इस मैसेज पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, लेकिन आप जैसे ही ऐसा करते हैं तो आपका बैंक खाता खाली हो जाता है। इसलिए ऐसी गलती बिलकुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हो सकती है ठगी।
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान:-
अगर आपको फ्रॉड से बचना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचना है
किसी भी तरह का कोई मैसेज आए जिसमें ई-केवाईसी करने, किस्त का लाभ लेने आदि के लिए क्लिक करने को कहा जाए, तो ऐसे मैसेज या किसी लिंक पर कभी क्लिक न करें
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हो सकती है ठगी।
- फोटो : Adobe Stock
अगर आपको पीएम किसान योजना के बारे में या किस्त के बारे में जानना है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं या फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको जानकारी दी जाती है और आपकी उचित मदद भी की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।