फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या हर किसी को बदलवा लेना चाहिए अपने आधार कार्ड का फोटो? जानें क्या कहता है नियम

Fri, 17 Jan 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Jan 2025 08:08 AM IST
सार

आधार कार्ड में कई बार कई चीजें अपडेट करवानी पड़ती है, लेकिन क्या इसकी फोटो को बदलवाना जरूरी हो जाता है? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या कोई नियम है या नहीं।

विज्ञापन
Aadhaar Card UIDAI Rules Know Do We Need to Update Aadhaar Card Photo
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Photo Change Rules in Hindi: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी? इनमें राशन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं। इसी क्रम में एक दस्तावेज और है जिसकी जरूरत लोगों को काफी होती है और वो दस्तावेज कोई और नहीं बल्कि आपका आधार कार्ड है।



भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये कार्ड जारी किया जाता है जो आपकी पहचान बताने के अलावा कई अन्य कामों के लिए जरूरी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि हमें आधार कार्ड की फोटो कब बदलवानी चाहिए या नहीं बदलवानी चाहिए? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड की फोटो बदलवाने को लेकर किया कोई नियम भी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card UIDAI Rules Know Do We Need to Update Aadhaar Card Photo
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

क्या कोई नियम है आधार की फोटो अपडेट करवाने के लिए?

  • यहां ये जान लें कि आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के लिए कोई नियम नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहें तो फोटो अपडेट करवा सकते हैं और नहीं चाहें तो नहीं अपडेट करवा सकते हैं। हालांकि, यूआईडीएआई की तरफ से ये सलाह जरूर दी गई है कि आधार कार्ड धारक को कम से कम 10 साल (आधार बनवाने के 10 साल बाद) में एक बार अपने आधार कार्ड की फोटो जरूर अपडटे करवा लेनी चाहिए।
Aadhaar Card UIDAI Rules Know Do We Need to Update Aadhaar Card Photo
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों बदलवा लेनी चाहिए फोटो?

  • अगर आपके आधार कार्ड की फोटो भी काफी पुरानी हो गई है तो हो सकता है कि आपको किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम में अपनी पहचान बताने में दिक्कत हो। इसे आप ऐसे समझिए कि समय के साथ व्यक्ति के चेहरे में थोड़े बदलाव आते हैं या किसी का अगर आधार 5 साल की उम्र में बना है तो 22 साल की उम्र में वो फोटो से अलग होगा। इसलिए आपको ऐसी कोई दिक्कत न हो जो फोटो से जुड़ी हो इसलिए आपको यूआईडीएआई द्वारा 10 साल में फोटो बदलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card UIDAI Rules Know Do We Need to Update Aadhaar Card Photo
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बदलवा सकते हैं फोटो?

पहला स्टेप

  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में फोटो बदलवानी है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर जाकर सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लें और इसे भर लें
  • इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी जानकारियां भरें और साथ ही फोटो में फोटो अपडेट करवाने के लिए भी बताएं
विज्ञापन
Aadhaar Card UIDAI Rules Know Do We Need to Update Aadhaar Card Photo
आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और फिर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी को फॉर्म दें जो पहले आपके बायोमेट्रिक लेकर आपकी पहचान वेरिफाई करते हैं और फिर आपकी फोटो क्लिक की जाती है
  • इस काम के लिए आपको 100 रुपये शुल्क देना होता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाती है
  • आपको एक रिक्वेस्ट नंबर भी मिलता है जिससे आप फोटो अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed